यूपी में सक्रिय हुआ मानसून: कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

UP Monsoon Rain Alert
Image Credit: DNA India

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य भर में गरज-चमक, वज्रपात और भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने