राजधानी पुलिस एक तरफ अपराध पर नियंत्रण करने के दावे कर रही है तो वहीं दूसरी ओर बदमाशों के हौसले आये दिन बुलंद देखने को मिल रहे हैं और आये दिन लूट, हत्या के साथ ही डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की पोल भी खोलती नजर आ रही है। वहीं एक बार फिर दरिंदों ने एक मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी और उसके शव को जंगल में फेंक कर फरार हो गये। गुरूवार की सुबह जब ग्रामीणों ने मासूम के शव के जंगल में देखा तो लोगों में आक्रोश का माहौल दिखा।
साथी ही लोगों ने मासूम के साथ रेप करने के बाद हत्या करने की आशंका जताई है। सूचना पाते ही मौके एसएसपी कलानिधि नैथानी व स्थानिय पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। एसएसपी ने मौके पर ही कई टीमों को गठित कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है। वहीं एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि, गोसाईगंज में एक मासूम की हत्या होने की सूचना मिली थी। जिसपर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित कर रही है। साथ ही पुलिस इस घटना को लेकर कई अहम बिंदुओं पर जांच करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के और जांच करने के उपरांत जो भी तथ्य सामने आते हैं उसपर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कई टीमों को गठित कर दिया गया जिससे कि घटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जा सके।

Tags
उत्तर प्रदेश