शाहजहांपुर तमाम कोशिशों के बाद भी हर्ष फायरिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है ताजा मामला शाहजहांपुर का है। जहां एक शादी समारोह में जमकर हर्ष फायरिंग की गई हर्ष फायरिंग में बड़ा हादसा भी टल गया फिलहाल पुलिस ने वीडियो के आधार पर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है घटना थाना जलालाबाद क्षेत्र के एक शादी समारोह की है जहां 2 लोगों ने अपने लाइसेंसी असलहा से बारात में जमकर फायरिंग की सबसे पहले एक युवक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से कई राउंड गोलियां दागी इसी बीच दूसरा युवक बंदूक लेकर आया और उसने हवा में फायरिंग शुरू कर दी। शादी में कई बाराती मौजूद थे ऐसे में फायरिंग के दौरान बड़ी घटना हो सकती थी इसी बीच किसी ने फायरिंग करते हुए वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अभिनव गुप्ता और गौरव नाम के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया साथ ही उनके लाइसेंसी असलहा है जप्त कर लिए हैं फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
Tags
उत्तर प्रदेश