अयोध्या जनपद के बड़ी देवकाली मंदिर के प्रांगण में खादी स्टोर का महा समागम अयोध्या विधायक ने समापन किया. लोगों को खादी के प्रति जागरूक करने व उसके इस्तेमाल करने के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अयोध्या जनपद के देवकाली मंदिर के प्रांगण में विगत 7 दिसम्बर से आयोजित दस दिवसीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का सकुशल समापन हो गया। प्रदर्शनी के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने का कार्य कर रही है, प्रदेश की योगी सरकार बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने को कटिबद्ध है। प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया।
प्रदर्शनी में आए हुए सभी नागरिकों को क्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी आरएस श्रीवास्तव ने खरीदारी को लेकर धन्यवाद ज्ञापित करते हुये सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शेष नारायण मिश्र व संचालन नवीन पांडे ने किया।
Tags
उत्तर प्रदेश