पनवाड़ी रोड देवांशी पेट्रोल पंप के पास अचानक ब्रेक लगने से मटर भरा ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया है, ट्रैक्टर चला रहे किसान ने कूदकर कर अपनी जान बचाई ।
मामला जनपद हमीरपुर की राठ कोतवाली के देवांशी फीलिंग स्टेशन के पास का है, जहाँ पर मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिला के ग्राम ग्वाली निवासी काजू ने बताया कि वह अपना 35 बोरा मटर बेचने के लिए ट्रैक्टर से कृषि उत्पादन मंडी समिति राठ आ रहा था,
तभी देवांशी पेट्रोल पंप के पास लंबे-लंबे बबूल के पेड़ों की झुकी हुई टहनियों के कारण सामने से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक अचानक मुड़ा जिस कारण ट्रैक्टर का ब्रेक लगाना पड़ा, अचानक ब्रेक लगने से ट्रेक्टर सड़क किनारे पलट गया इस दौरान उसने कूंदकर अपनी जान बचाई।
Tags
उत्तर प्रदेश