यूपी में बेटियों की सुरक्षा धरातल पर अभी भी नहीं दिख रही है। हालत यह है कि दुष्कर्म व छेड़खानी के मामलों में जेल में बंद रहने के बाद जमानत मिलने पर फिर से वही करतूत को दबंग अंजाम देने से नहीं हिचक रहे हैं। वहीं पुलिस की स्थिति भी लीपापोती की ही रहती है। ताज़ा मामला आजमगढ़ का है जहाँ एक दबंग छेड़खानी व दुष्कर्म जैसे मामले में 6 माह से जेल में बंद होने के बाद जमानत पर निकलने के बाद एक बार फिर उसी दबंग ने अकेले जा रही युवती से जबरदस्ती का प्रयास किया, विरोध पर कपड़ा फाड़ कर मारपीट की और फिर घर के बाहर खड़े होकर ललकारने लगा। किसी प्रकार इज्जत बचा कर परिवार ने थाना पर गुहार लगाई है। पुलिस ने फिर मुकदमा दर्ज किया है और आरोपी फ़रार हो चुका है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार इसमें गुण्डा एक्ट की कार्रवाई करेंगे।
आज़मगढ़ ज़िले में अतरौलिया थाना क्षेत्र के जमीन नंदना गांव निवासिनी पीड़िता 12 पास की छात्रा है जो सिलाई का कार्य करती है। कल शाम 7 बजे के लगभग खेत के लिए जा रही थी कि गांव के ही शुभम यादव उर्फ शिब्बू ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की तथा उसके कपड़े फाड़ दिए। लड़की के शोर मचाने पर जब लोग पहुंचे तो वह भाग गया। लड़की की मां ने बताया कि पहले भी इसी कई बार मेरी लडकी तथा एक अन्य लड़की के साथ छेड़खानी में वह 6 महीने जेल में रहा अभी जल्द ही छूटकर आया और अब फिर घटना को अंजाम दे दिया। शुभम यादव मनबढ़ किस्म का लड़का है और जेल से छूटने के बाद आये दिन मेरी लड़की को परेशान करता था। मेरी लड़की को अकेली देख उसे छेड़ने लगा व विरोध करने पर उसे मारा-पीटा व जमीन पर पटक दिया। पीड़िता का आरोप है कि हम कहीं भी जाते हमेशा परेशान कर वह जोर जबरदस्ती करता था। कल शाम को जबरदस्ती करने पर उतारू हो गया। हमने उसकी बात नहीं सुनी तो जमीन पर पटक कर हमें बहुत मारा पीटा, हम लोगों ने मौके पर डायल 112 को सूचित किया। सूचना पर 1055 की गाड़ी पहुंची तब तक वह भाग चुका था,वहीं इस मामले में पुलिस ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करा दी गई है, अगर घटना हुई होगी तो निश्चित तौर पर कड़ी व उचित कार्यवाही की जाएगी।

Tags
उत्तर प्रदेश