अंबेडकरनगर टांडा कोतवाली में नवनिर्मित आरक्षी भवन का उद्घाटन अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार मिश्र के द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीशनल एसपी रहे । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार मिश्र ने कहा कि पुलिस को जनता के साथ मधुर संबंध बनाना चाहिए जिससे बड़े से बड़ा कार्य आसानी से हो जाता है इसलिए पुलिस को जनता से मित्रवत व्यवहार रखना चाहिए आज इसी का परिणाम है कि टांडा कोतवाली में पुलिसकर्मियों को रहने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था जिसे देखते हुए टांडा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे की पहल पर जन सहयोग से आरक्षी बैरक का निर्माण किया गया। जनता ही पुलिस की ताकत है।
उपजिलाधिकारी अभिषेक पाठक ने कहा कि टांडा कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे का कार्य बहुत ही सराहनीय रहा है जिसे हम उन्हें हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर ने कहा कि प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे का जनता में जो विश्वास है वह काबिले तारीफ है जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाय कम है ।कार्यक्रम का संचालन रामसूरत मौर्य ने किया। इस अवसर पर ,अबूजर, प्रधान संघ टांडा के अध्यक्ष सियाराम वर्मा ,भाजपा नेता घिसियावन मौर्य आदि मौजूद रहे ।

Tags
उत्तर प्रदेश