रायबरेली की महराजगंज पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी ।क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से हलकान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया।साथ ही उनके पास से हाल ही में क्षेत्र में हुई दो चोरियों में चोरी किये गए माल को भी बरामद कर लिया।गिरफ्तार किये गए आरोपियों में से एक शातिर चोर है जिसके खिलाफ कई थाना क्षेत्रो में मामले दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में खाकी की निगरानी में खड़े ये आरोपी शातिर अपराधी है जिन्होंने 2 अप्रैल को महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के नवोदय विद्यालय मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला के पास एक चोरी को अंजाम दिया और उसके बाद 7 अप्रैल को हसनगंज में दूसरी चोरी की वारदात कर डाली।वारदातों के बाद से पुलिस लगातार इनकी तलाश में जुटी हुई थी।
मुखबिर की सूचना पर कल पुलिस ने इजरायल,अब्बास व इमरान को नवोदय विद्यालय के पीछे से धर दबोचा और इनकी निशानदेही पर डेढ़ लाख की नगदी व एक चेन,अंगूठी व 4 मोबाइल के साथ एक बाइक बरामद कर ली।अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानन्द राय ने बताया कि इजरायल शातिर अपराधी है इसपर पूर्व में कई मुकदमे है।ये अकेले व गैंग बनाकर दोनों तरह से वारदातों को अंजाम देता है।इमरान चोरी के सामान की खरीद व बिक्री करता है।
रिपोर्ट-अमर प्रताप सिंह

Tags
उत्तर प्रदेश