आजमगढ़ जनपद में कोरोना के प्रभाव के चलते जहाँ पर जहां मंडलीय अस्पताल पहले से ही मरीजों के लिए लगभग बंद है वही और निजी अस्पताल भी सील होना शुरू हो गए हैं। आजमगढ़ जनपद में कोरोना का प्रभाव बढ़ने से स्वास्थ्य सुविधा बुरी तरह से प्रभावित है।
आम मरीजों को दर दर की ठोकर खानी पड़ रही है। इसी क्रम में शहर के ब्रह्मस्थान स्थित आयत नर्सिंग होम को एडीएम सदर रावेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने सील किया। यहाँ पर सैनिटाइज़ेशन का कार्य किया गया। यहाँ पर भर्ती अन्य मरीजों को रेफर किया गया। ख़ास बात है यहाँ से निकले मरीज़ कहा जाएंगे यह भी सवाल है जबकि सरकारी अस्पताल पहले से प्रभावित है। बताया जा रहा है कि इस अस्पताल में मेंहनगर क्षेत्र से एक मरीज़ दो दिन पूर्व आया था और वह पॉजिटिव निकला है।
Tags
उत्तर प्रदेश
