जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष,अफ़रा तफ़री का माहौल

 सुल्तानपुर बल्दीराय  थाना क्षेत्र के परसोली मजरे ऐंजर गांव में आज दोपहर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे इसी बीच दबंगों ने तीन मोटरसाइकिलओ को भी कर दिया आग के हवाले जबकि 2 गाड़ियों को तोड़कर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया मारपीट की घटना में 7 लोग घायल हुए हैं।


 जिन्हें सुल्तानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बताते चलें कि कुंवर चौहान और संदीप सिंह के बीच जमीनी विवाद चल रहा था।आज अचानक एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर पर पहुंचकर हमला बोल दिया और जमकर लाठी-डंडे व ईट पत्थर चले इतना ही नहीं उपद्रवियों ने देखते ही देखते 3 बाइकों को आग के हवाले कर दिया।


जिससे बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई पूरी घटना में लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं जिनमें गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर एसडीएम और सीओ भारी पुलिस बल के साथ तैनात हैं।


रिपोर्ट :तक़ी मेहँदी

और नया पुराने