जडेजा-मोईन ने चेन्नई को दिलाई फ़तेह,राजस्थान को दी 45 रन से मात

मुंबई ;आल राउंडर रवींद्र जडेजा (28 रन पर दो विकेट और चार कैच) और मोईन अली (सात रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल मुकाबले में सोमवार को 45 रन से पराजित कर दिया।

चेन्नई ने फाफ डू प्लेसिस (33), मोईन अली (26) और अंबाटी रायुडू (27) की आतिशी पारियों से 20 ओवर में नौ विकेट पर 188 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और फिर राजस्थान को नौ विकेट पर 143 रन पर रोककर मुकाबला 45 रन से अपने नाम किया। राजस्थान एक समय दो विकेट पर 87 रन बनाकर काफी अच्छी स्थिति में था। उस समय जोस बटलर 49 रन बनाकर क्रीज पर थे लेकिन जडेजा ने 12वें ओवर की पहली खूबसूरत गेंद पर बटलर को बोल्ड कर दिया और फिर इसी ओवर में आखिरी गेंद पर शिवम् दुबे को पगबाधा कर दिया। मोईन ने फिर डेविड मिलर , रियान पराग और क्रिस मौरिस को आउट कर मैच का रुख चेन्नई की तरफ मोड़ दिया। चेन्नई ने इस तरह तीन मैचों में अपनी दूसरी जीत हासिल की जबकि राजस्थान को तीन मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने