श्रमिक दिवस पर सरकार की नई योजनाओं की घोषणा

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार ने श्रमिकों के लिए कई नई योजनाओं की घोषणा की है। इन योजनाओं में सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा और पेंशन सुविधाएं शामिल हैं। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को भी इन योजनाओं का लाभ मिलेगा।

श्रम मंत्री ने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से श्रमिक अपना पंजीकरण करा सकेंगे और सीधे लाभ प्राप्त कर सकेंगे। e-Shram portal पर पंजीकृत श्रमिकों को accident insurance, health coverage और retirement benefits मिलेंगे। skill development programs को भी विस्तार दिया जाएगा।

श्रमिक संगठनों ने इस घोषणा का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे करोड़ों श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार होगा और उन्हें सम्मानजनक काम का माहौल मिलेगा। हालांकि, इन योजनाओं के सही implementation और monitoring पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने