Image Credit: AI Generated
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐलान किया है कि आगामी एक वर्ष (2026-27) के भीतर विभिन्न विभागों और चयन आयोगों के माध्यम से 1.5 लाख से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह फैसला लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को भरने और युवाओं को रोजगार के अवसर देने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम बताया जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सरकार रोजगार के मोर्चे पर बड़े नतीजे दिखाना चाहती है, जिससे युवा वर्ग में सरकार की छवि मजबूत हो सके।