बसपा सुप्रीमों मायावती का 63 वां जन्मदिन मनाया

सन्तकबीर नगर -बसपा और सपा के लोगों ने मिलकर मायावती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम में बसपा और सपा के प्रमुख नेतागण मौजूद है सभा सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद कुशल तिवारी ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया कुशल तिवारी ने कहा भाजपा के द्वारा चलाई गई सारी योजनाएं केवल कागजों में मौजूद हैं। पात्रों को योजनाओं क़ा कोई लाभ नहीं मिला। ज्यादातर योजनाएं कागजों में सिमट के रह गई । लेकिन मोदी सरकार ने केवल प्रचार प्रसार किया, मोदी सरकार नें थोड़ा बहुत काम किया होता तो उनको झूठ का ढिंढोरा नहीं पीटना पड़ता। जनता ने मोदी पर विश्वास कर उनको सत्ता सौंपी लेकिन आम जनमानस को केवल धोखा दिया गया । कुशल तिवारी ने कहा उत्तर प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है सरकार निष्क्रिय बेरोजगारी हटाने इसी प्रकार किसानों को उनकी उपज का उचित लाभ नहीं मिला आज प्रदेश में देश में कृषक बेहाल है बहन मायावती के नेतृत्व में प्रदेश में काम हुआ है कानून व्यवस्था बेहतर थी आज जनता चाहती है पुन :ऐसा शासन वापस आए जिससे देश विकास की ओर अग्रसर हो विकास को और सुशासन कों महत्व देते हुए बहन मायावती ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन किया है और निश्चित ही गठबंधन के माध्यम से भाजपा सरकार को परास्त करने में कामयाब होगे । तमाम ऐसी ताकतें जो हमारे गठबंधन को कमजोर करना चाहते हैं परंतु ऐसे मंसूबे पालने वालों को जनता खुद मुंहतोड़ जवाब देगी आज सभी लोग संकल्प लीजिए बहन मायावती के हाथों को मजबूत करना इस अवसर पर सपा और बसपा के तमाम नेता गण मौजूद रहे जन्मदिन के कटारिया केक काटा गया और दूसरे को मिठाई खिलाई और मायावती की लंबी लंबी उम्र की कामना की गई।
और नया पुराने