Image Credit: AI Generated
लखनऊ/मेरठ: सावन की कांवड़ यात्रा 28-30 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रही है, जिसे लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने व्यापक सुरक्षा तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को कांवड़ मार्गों की ड्रोन से निगरानी और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
पहली बार AI तकनीक का इस्तेमाल
इस बार यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए पहली बार AI कैमरों, 2500 से अधिक CCTV और कमांडो फोर्स का इस्तेमाल किया जा रहा. है। मेरठ जोन में प्रशासन ने त्रिशूल-भाला और तेज आवाज वाले रेट्रो साइलेंसर पर प्रतिबंध लगाया है और श्रद्धालुओं से वैध पहचान पत्र साथ रखने की अपील की है। डीजीपी ने इस बार यात्रा को 'नो इंसीडेंट, नो एक्सीडेंट' के लक्ष्य के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।