अयोध्या जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के मोदहा चौराहे के पार करते समय एक मैजिक ने बुजुर्ग को ठोकर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। खुद मैजिक के ड्राइवर ने उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार देर शाम इंद्रानगर कॉलोनी, कौशलपुरी, फैज़ाबाद के रहने वाले माशुक अली पुत्र शकूर अली किसी काम से मोदहा आये थे और सड़क पार करते समय एक मैजिक यूपी 42 बीटी 9062 ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये, आनन-फानन में स्थानीय लोगों व खुद मैजिक के ड्राइवर ने उन्हें घायलावस्था में उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मैजिक ड्राइवर मैजिक छोड़कर फरार हो गया।
Tags
उत्तर प्रदेश