यूपी में सड़क हादसों में आई कमी: जनवरी-जून 2026 में पिछले साल के मुकाबले 9% घटी दुर्घटनाएं, 800 से ज्यादा जिंदगियां बचीं

UP Road Safety Campaign
Image Credit: AI Generated

लखनऊ: उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने बताया कि जनवरी-जून 2026 की अवधि में सड़क दुर्घटनाओं में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 9 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। जीरो फैटलिटी डिस्ट्रिक्ट (ZFD) और RTC अभियान के चलते इस दौरान 800 से अधिक लोगों की जान बचाई जा सकी।

बैठक में डीजीपी ने निर्देश दिया कि प्रदेश के सभी जिलों में डंपिंग यार्ड बनाए जाएं, जहां थानों में खड़े लावारिस और जब्त वाहनों को व्यवस्थित तरीके से रखा जा सके, जिससे यातायात व्यवस्था और बेहतर हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने