हमीरपुर में लेखपाल संघ के अध्यक्ष समेत दो लोगों से विवाद के बाद गोली चलने से एक युवक की मौत हो गयी और लेखपाल संघ का अध्यक्ष गोली लगने से घायल हो गया। उसे आनन-फानन नजदीक के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से डाक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कालेज के लिये रेफर कर दिया। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। एहतियातन कई थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है।
पुलिस ने एक अवैध तमंचा सहित मोटरसाइकिल जप्त की और घटना का जायजा लेते हुए, साक्ष्य जुटाए हैं मामला बढ़ता देख एएसपी संतोष कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए और घटनास्थल की पूरी तरह से छानबीन करने के बाद विधिक कार्रवाई करने की बात कही तो वहीँ घटना से लेखपालों में आक्रोश गहरा गया है।

Tags
राजनीति