सूबे की सरकार महिलाओं को समाज में पुरुषों के द्वारा किए जा रहे हैं दुर्व्यवहार के प्रति काफी सख्त है वही रायबरेली जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस सरकार के दावों की पोल खोलते हुए नजर आ रही है आज एक ऐसा ही मामला उस समय देखने को मिला जब एक महिला अपने बच्चों व परिवार के साथ एसपी आफिस पहुच गई।पीड़िता का आरोप है कि उसके पति व ससुरालियों ने मनमाफिक दहेज न मिलने पर उसे वंहा से भगा दिया और तीन तलाक देकर दूसरी शादी कर ली।उसने कोतवाली पुलिस से इसकी शिकायत भी की लेकिन वो भी चुप्पी साधे बैठी है।अगर उसे न्याय न मिला तो वो आत्मदाह कर लेगी।मामले पर खाकी ने पूर्ण रूप से चुप्पी साध रखी है।
Tags
उत्तर प्रदेश