मौलाना यासूब अब्बास ने कल जन्नतुल बाकी के लिए ऑनलाइन लोगों से एहतेजाज करने की अपील की थी इसी कड़ी में आज उन्होंने अपने घर के बाहर अवध प्वाइंट के पास लोगों के साथ मिलकर मातम किया।
और जन्नतुल बकी की तामीर के लिए दुआएं की साथ ही भारत सरकार से अपील की है कि सऊदी हुकूमत पर दबाव बनाया जाए और जल्द से जल्द रसूले खुदा की बेटी जनाबे फातिमा जहरा अलैहिस्सलाम की मजार की तामीर हो सके।
मौलाना ने कहा सऊदी हुकूमत इस्लामिक देश नहीं बल्कि आतंकवादी देश है लोगों को बहकाने का काम करती है वही इसके साथ हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए जन्नतुल बकी में फातिमा जहरा स.अ।. की मज़ारको गिरा दिया गया था उसके बाद से अभी तक मज़ार नहीं बन सकी जिसके लिए हर साल शिया समुदाय के लोग इकट्ठा होकर प्रदर्शन कर मजार की तामीर की की मांग करते हैं
Tags
उत्तर प्रदेश

