हल्द्वानी के इंदिरा नगर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब रेलवे ने 1581 घरों को 15 दिन के भीतर खाली करने का नोटिस जारी कर दिया, यही नही रेलवे के अधिकारी पुलिस और आरपीएफ के साथ भारी फोर्स ने 1581 घरों को चयनित कर 15 दिन के भीतर खाली करने का नोटिस चस्पा कर दिया, रेलवे की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है रेलवे ने नोटिस में स्पष्ट लिखा है कि 15 दिन के अंदर घर खाली न करने पर अतिक्रमण को बलपूर्वक हटाया जाएगा। वही लोगों ने रेलवे की इस कार्रवाई को मनमानी कार्रवाई बताया है साथ ही मौके पर जनप्रतिनिधियों का भी जमावड़ा लग गया पुलिस प्रशासन से वार्ता भी हुई लेकिन रेलवे द्वारा घर खाली किए जाने का नोटिस चस्पा कर दिया गया, आपको बता दें कि हल्द्वानी में रेलवे की भूमि पर लंबे समय से अतिक्रमण है जिसको लेकर कई बार रेलवे सीमांकन भी कर चुका है मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है ।
1581 घरों को तोड़ने का नोटिस जारी,हल्द्वानी के इंदिरा नगर मे मचा हड़कंप
by azad qalam
-
0