भारत में उप्र, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में बढ़े सबसे ज्यादा कोरोना के सक्रिय मामले

कोरोना की सबसे ज़्यादा ज़द में उप्र, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली

उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 19,383 बढ़े सक्रिय मामले 


नयी दिल्ली;देश में 24 घंटों के दौरान चंडीगढ को छोड़ कर सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुयी है।

इस दौरान उत्तर प्रदेश में जहां सबसे अधिक 19,383 सक्रिय मामले बढ़े हैं। वहीं कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में क्रमश: 11845,10154, 9921 और 8794 सक्रिय मामले बढ़े हैं।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 2,61,500 नये मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 47 लाख 88 हजार 109 हो गयी है। वहीं इस दाैरान रिकाॅर्ड 1,38,426 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,28,09,643 मरीज कोरोना मुक्त भी हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामले 18 लाख को पार कर 18,01,316 हो गये हैं। इसी अवधि में 1501 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,77,150 हो गयी है।


देश में रिकवरी दर घटकर 86.62 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 12.18 प्रतिशत हो गयी है, जबकि मृत्युदर घटकर 1.20 फीसदी रह गयी है।


विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-


राज्य.......................सक्रिय.........स्वस्थ............मौत


अंडमान-निकोबार-----121------5146------ 64


आंध्र प्रदेश -------40469---907598-----7388


अरुणाचल प्रदेश---- 105-----16806--------56


असम----------- 6141---- 216546-----1129


बिहार---------- 39498----274207-----1722


चंडीगढ़----------3414----- 29485----- 410


छत्तीसगढ़-------130400---- 396357---- 5738


दादरा- नगर हवेली


दमन- दीव---------921-------3823-------- 04


दिल्ली---------- 69799-----746239-----11960


गोवा------------ 6643------58746--------872


गुजरात--------- 55398-----333564------ 5267


हरियाणा-------- 38558----- 307850----- 3386


हिमाचल प्रदेश ----8444-------65963------ 1180


जम्मू- कश्मीर-----10910-----132205----- 2051


झारखंड ---------25619------131928---- 1406


कर्नाटक---------119179---- 1009549---- 13270


केरल -----------80342-----1135921----- 4904


लद्दाख------------1671--------1671-------- 133


लक्षद्वीप---------- 280----------770-------- 01


मध्य प्रदेश -------63889-----327452-------4491


महाराष्ट्र--------649563----3061174-------59970


मणिपुर---------- 190------- 29083--------- 376


मेघालय---------- 649-------13997--------- 152


मिजोरम--------- 364-------- 4483---------- 12


नागालैंड-------- 167-------- 12275-----------95


ओडिशा --------17827----- 344825-------- 1942


पुड्डुचेरी ----------4090------ 42313---------705


पंजाब----------- 32499---- 254805------- 7834


राजस्थान --------59999-------341247-------3109


सिक्किम--------- 305---------- 6150---------136


तमिलनाडु------- 65635------ 902022--------13071


तेलंगाना-------- 37037-------312563-------- 1824


त्रिपुरा----------- 445--------- 33163----------394


उत्तराखंड------- 15386-------104161---------1856


उत्तर प्रदेश------- 170059-----641292---------9703


पश्चिम बंगाल ----45300-------595668-------- 10540


कुल-----------1801316----12809643-------177150



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने