गंगा एक्सप्रेसवे के बाद अब यूपी को मिलेंगे 10 और सुपर हाईवे, विंध्य-चित्रकूट और नोएडा को मिलेगी नई कनेक्टिविटी

UP New Expressways Plan
Image Credit: Realty Nxt

लखनऊ: गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के अगले ही दिन खबर आई कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में 10 और सुपर हाईवे/एक्सप्रेसवे परियोजनाओं की योजना बना रही है। इनसे विंध्य, चित्रकूट और नोएडा जैसे क्षेत्रों को नई कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।

अधिकारियों के अनुसार इन परियोजनाओं से दिल्ली-एनसीआर और प्रदेश के विभिन्न जिलों के बीच आवागमन और आसान होगा, जिससे औद्योगिक निवेश और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। हरदोई में हुए लोकार्पण कार्यक्रम के बाद प्रदेश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क की कुल लंबाई पहले ही 1,910 किलोमीटर तक पहुंच चुकी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने