बेंगलुरु में 'यूपी ग्लोबल Growth डायलॉग 2026': सीएम योगी ने निवेशकों को दिया उत्तर प्रदेश में निवेश का न्योता

UP Global Growth Dialogue 2026
Image Credit: OAV Kalahandi

बेंगलुरु: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बेंगलुरु में 'उत्तर प्रदेश ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग 2026' के तहत एक बड़ा इन्वेस्टर्स रोडशो आयोजित किया गया। इस आयोजन में देश के कई प्रमुख उद्योगपति शामिल हुए।

रोडशो का मकसद देश की सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बेंगलुरु के निवेशकों के सामने उत्तर प्रदेश की विकास गाथा, निवेश अनुकूल नीतियों और विभिन्न सेक्टरों में उभरते व्यावसायिक अवसरों को प्रस्तुत करना था। इस दौरान प्रदेश के मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था को भी प्रमुखता से रखा गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने