सनी लियोन ने कुछ इस अंदाज में मनाई होली

होली के मौके पर बॉलीवुड सितारों में काफी क्रेज देखने को मिला. बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन  ने भी अपने पति डेनियल वीबर और बच्चों के साथ जमकर होली खेली. होली सेलिब्रेशन से जुड़े उनके कई फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक्ट्रेस के पति उनपर गुलाल डालते नजर आ रहे हैं और एक्ट्रेस मस्ती में डांस करती दिखाई दे रही हैं. 








अपने इन वीडियो और फोटो में सनी लियोन का अंदाज काफी क्यूट लग रहा है. उनके यह फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, साथ ही लोग इसपर खूब कमेंट भी कर रहे हैं.होली  सेलिब्रेशन से जुड़ी यह फोटो और वीडियो सनी लियोन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसपर अब तक 7 लाख से भी ज्यादा लाइक्स और कमेंट आ चुके हैं.








 जहां वीडियो में सनी लियोन और डेनियल वीबर एक-दूसरे को रंग लगाते दिख रहे हैं तो वहीं फोटो में एक्ट्रेस और उनके पति बच्चों को गोद में लिये नजर आ रहे हैं. इन फोटो और वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, आप सभी को होली की ढेर सारी मुबारकबाद. मेरे खूबसूरत परिवार के साथ यह बहुत ही प्यारा दिन था


और नया पुराने