मज़दूरों की फ़िक्र में सोनू सूद को नहीं आती नींद,सोनू सूद जैसे नायक की देश को है ज़रुरत

सोनू सूद मजदूरों के मसीहा बन चुके हैं। हर एक मजदूर सोनू सूद को मैसेज कर अपने घर पहुंचने की चाह में है. सोनू सूद लगातार इन मजदूरों की मदद कर रहे हैं उनको उनके घरों तक उनकी मां बच्चों तक पहुंचाने में सोनू सूद कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते इसके साथ ही वह इन मजदूरों को खाने पीने का इंतजाम कर रहे हैं जिससे कि कोई मजदूर भूखा ना रहे सही सलामत अपने घर अपने परिवार में पहुंच सके करुणा महामारी में सोनू सूद ने अपने अंदर एक अच्छा इंसान होने की पहचान कराई। 



फिल्मों में भले ही विलेन का किरदार निभाते हो लेकिन असल जिंदगी में वही असली नायक हैं। जो लोगों के दर्द को समझ रहे हैं लोगों को उनके घर तक बसों के जरिए लगातार पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं सोनू सूद के सराहनीय कार्य की हर कोई तारीफ करने को मजबूर है वह बिना सोए लगातार लोगों के लिए खड़े हैं 


लोगों की भुखमरी घर जाने की चाह ने मानो सोनू सूद की नींद को उड़ा दिया हो सोशल मीडिया पर एक यूज़र ने  लिखा कि आप 24 घंटे लोगों की मदद कर रहे हैं आपको नींद नहीं आती क्या ? इस पर सोनू सूद ने लाजवाब करने वाली बात कहीसोनू सूद ने लिखा एक बार सब घर पहुंच जाएं फिर आराम से सोएंगे 
आज देश को ऐसे ही सच्चे नायक की जरूरत है जो जरूरतमंदों को उनके घरों तक पहुंचा सके


और नया पुराने