तृतीय चरण के चुनाव की नामाकंन प्रक्रिया हुई शुरू

 

जिला पंचायत सदस्य के लिये 208 लोगो ने नामांकन किया 

हमीरपुर ;जिले में तीसरे चरण के चुनाव के लिये आज नामांकन के पहले दिन जिला पंचायत सदस्य के लिये अभी तक 208 लोगो ने नामांकन किया है जब कि 3 बजे के बाद भी लगभग 200  लोग नामांकन की लाइन में लगे हुये है ।जिन्होंने अभी तक पर्चा दाखिल नही किया है उनमें अफरा तफरी का माहौल है ।जबकि अपर जिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि जो भी कैम्पस में आ गया है उसका पर्चा आज ही जमा कराया जाएगा। नामांकन शुरू होते ही पंचायत चुनाव का घमासान आज से शुरू हो गया है, और सैकड़ों प्रत्याशी जिसमें कई राजनैतिक तो कई निर्दलीय प्रत्याशी हैं जो नामांकन के लिए हमीरपुर कलेक्ट्रेट के निर्वाचन कार्यालय पहुंच रहे हैं, और अपनी जीत के दावे करते हुए जनता के समर्थन के साथ की बात करते हुए जनता के हित में काम करने की बात कह रहे हैं.    

                                                                                                                    रिपोर्ट -अमित नामदेव

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने