करीना कपूर ने सैफ अली ख़ान के घर की खोली पोल,मलाइका अरोड़ा बोली ओफ - फोल

खान परिवार की बहुओं को फिटनेस से इतना प्यार

मलाइका और करीना एक दूसरे पर कर रही gym में वार


फ़िल्म स्टार्स अपने लुक और फिटनेस को मेंटेन रखने के लिए खूब मेहनत करते हैं.डांस मूव्स, फीजिकल अपीयरेंस से लेकर अपनी फिजिक तक को अट्रैक्टिव दिखने के लिए वो हमेशा कोशिश करते रहते हैं.

बात करे मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर खान की  इन दोनों ने अपने कैरियर के साथ बच्चे फैमिली की देखते हुए अपने फिटनेस से कभी समझौता नही किया.
कई बार तो अपने रोल के लिए अनबिलीवेबल ट्रांसफॉर्मेशन किए हैं और लोगों को फिटनेस की तरफ इंस्पायर भी किया है. आइये आज जानते हैं बॉलीवुड के टॉप फिटनेस फ्रीक एक्टर्स के बारे में...

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे फिट और हॉट एक्ट्रेस में से एक हैं.वह अधिकतर जिम, पिलाटे और योग स्टूडियो के बाहर स्टाइलिश अंदाज में अपनी फोटोज शेयर करती हैं. उनकी फिट औऱ टोंड बॉडी फिगर का हर कोई दीवाना है.

 फिटनेस और फिगर को लेकर उनका जो जुनून है, वह ना सिर्फ आम लड़कियों को बल्कि इंडस्ट्री की दूसरी एक्ट्रेसेस को भी इंस्पायर करता है. मलाइका कभी अपने फिटनेस रूटीन को मिस नहीं करतीं और हमेशा फिटनेस को मेंटेन करती रहती हैं.

जबकि करीना कपूर ने भी दो दो बच्चे करने के बाद अपने को फिट एंड फाइन रखा है आज भी ये हेरोइन लोगों को टक्कर देती नज़र आती है.

करीना कपूर अपने फिटनेस को लेकर हमेशा एक्टिव रही हैं, फिर चाहे वो पिलाटे हो, किक बॉक्सिंग हो या योग.करीना करियर के हर फेज में अपनी फिटनेस को लेकर चर्चाओं में भी रही हैं.करीना की फिटनेस ट्रेनर ने एक बार कहा भी था कि करीना एक्सरसाइज के लिए हर कोशिश करती हैं और हर नई चीज़ ट्राय करने से पीछे नहीं हटती.

करीना इंडस्ट्री की पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने प्रेगनेंसी के दौरान हर चीज किया है,दोनों ही बच्चों, तैमूर और जेह के समय वो हमेशा बिजी रहती थी और काम के अलावा घूमना, दोस्तों के साथ हैंगआउट करना और एक्सरसाइज करना सभी उनके रुटीन का हिस्सा थे.करीना ने अपने एक इंटरव्यू में कहा भी है कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं जो कर पा रही हैं वो उन्हें जरूर करना चाहिए. किसी काम के लिए खुद को पुश न करें, जरूरत से ज्यादा थकाएं नहीं, लेकिन जितना हो पाए उतना करें. मैं भी किसी चीज में खुद को थकने तक काम नहीं करती थी.

हाल ही में ट्विंकल खन्ना के टॉक शो पर करीना ने बताया कि क्योंकि वो खुद को प्योर कपूर खानदान का मानती हैं,तो खाने से उन्हें भी बहुत प्यार है,और इस वजह से उन्हें हमेशा अपने खानपान का ध्यान रखना पड़ता है.करीना ने कहा कि अगर वो किसी फिल्म की शूटिंग कर रही होती हैं,तो अपने खाने को पूरी तरह से हेल्दी रखना पसंद करती हैं,लेकिन अगर वो कुछ नहीं कर रही होती हैं, तो वो हर तरह का फूड  एंजॉय करती हैं फिर चाहे वो सैफ का उनके बेटे के लिए बनाया स्पेगेटी हो या फिर बिरयानी.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने