आतंकी हमले में शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद से ही देशभर में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है जगह-जगह लोग पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं और पुतले फूंक रहे हैं वही बात करे राजधानी लखनऊ के राजा जी पुरम स्थित क्षेत्र में  युवाओं द्वारा कैंडल मार्च निकालकर जमकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई और इस दौरान 2 मिनट का जवानों के लिए मौन भी रखा गया।




पुलवामा में जिस तरह से आतंकवादी घटना हुई है इससे पूरे देश में रोष देखने को मिल रहा है ठीक इसी तरह राजाजीपुरम में भी कैंडल मार्च निकालकर जमकर नारेबाजी की गई दौरान कैंडल मार्च में क्षेत्र के सम्मानित लोग मंटोली  यादव ,मुकेश वंदे मातरम, विशाल मिश्रा उर्फ छोटे, उत्सव बाजपेयी, सलमान मिर्ज़ा, जीशान जीशान मिर्ज़ा, इमरान, आर्यन जायसवाल, हर्ष सिंह, अंकित पांडेय  लोग कैंडल मार्च में उपस्थित रहे।
और नया पुराने